शहर पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जतायी चिंता

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने जमशेदपुर में बढ़ती नशाखोरी और लचर कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

झारखंड सरकार के पूर्व श्रम मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी निजी कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को तुरामडीह पहुंचे. इस दौरान जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. परिसदन में आयोजित बैठक के दौरान राज्य और जिले के वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान केएन त्रिपाठी ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और लचर कानून व्यवस्था पर कहा कि जमशेदपुर हमेशा से शांति और अमन-चैन का शहर रहा है, इसलिए यहां की व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. इसके बाद वे देर शाम सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गये. इस मौके पर कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, इंटक नेता कामेश्वर पांडेय, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अरविंद्र साहू, अमरजीत नाथ मिश्रा, नरेश गौरा, संदीप झा, जितेंद्र सिंह, नितेश कुमार, बरुण सिंह, महेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >