Jamshedpur News : कपाली : पार्टी में गया था परिवार, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पूरा सामान खाक

Jamshedpur News : कपाली डांगोडीह में शनिवार की रात टेंपो चालक साहिद हुसैन के बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, दमकल नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश

Jamshedpur News :

कपाली डांगोडीह में शनिवार की रात टेंपो चालक साहिद हुसैन के बंद पड़े घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गयी, जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. घटना के समय साहिद हुसैन परिवार के साथ एक शादी की पार्टी में गये थे. लौटने पर नजारा देख परिवार हैरान-परेशान हो गया. स्थानीय लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की सूचना 100 डायल और झारखंड अग्निशमन को दी गयी, लेकिन दमकल मौके पर समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में आक्रोश है.

घर में गोदरेज, पलंग, बर्तन, कपड़े और नगद रुपये जल गये. बच्चों की कॉपी-किताब भी राख हो गयी. साहिद हुसैन की पत्नी सबाया खातून ने बताया कि करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बेटे सैफ हुसैन ने बताया कि उसे इस माह मैट्रिक की परीक्षा देनी है और सभी कॉपी-किताब जल जाने के कारण उसकी तैयारी प्रभावित होगी. आग पर काबू पाने के बाद परिवार ने जले हुए सामान को बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >