कदमा फॉर्म एरिया : नंबर रोड 19 का होगा चौड़ीकारण

कदमा क्षेत्र में मेन रोड के सामांतर फॉर्म एरिया में गुजरने वाली सड़के चौड़ी होने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी सहुलित होगी

जमशेदपुर. कदमा फॉर्म एरिया नंबर रोड 19 का चौड़ीकारण होगा, इसको लेकर तेजी से काम हो रहा है. इसमें फॉर्म एरिया स्थित ननका पान दुकान से लेकर एयरपोर्ट के समीप उलियान निर्मल महतो सामुदायिक भवन मैदान तक कई हिस्सों में काम हो चुका है. बता दें कि रोड नंबर 19 फॉर्म एरिया इलाके में अब कंपनी प्रबंधन अपने कर्मचारियों को नीचे की ओर क्वार्टर का आवंंटन नहीं कर रहा है, जो खाली होते जा रहे हैं. वहीं आने वाले दिनों में कदमा क्षेत्र में मेन रोड के सामांतर फॉर्म एरिया में गुजरने वाली सड़कें चौड़ी होने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी सहूलित होगी. कंपनी प्रबंधन चौड़ीकरण का काम भविष्य के बेहतर ट्रैफिक प्रोजेक्ट के तहत कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >