स्कूल ऑफ क्रिकेट ने पायोनिर सीसी को 22 रनों से हराया

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पायोनियर क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 49.4 ओवर में दस विकेट पर 254 रन बनाये. अनिमेष चौधरी ने 87 तपन कुमार ने 35 रन बनाये. पायोनियर के नीरज कुमार ने पांच व प्रवीण पटेल ने दो विकेट चटकाये. जवाब में पायोनियर सीसी की टीम 45.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गयी. अजय सोनू टी ने 64 व कुणाल महतो ने 38 रन बनाये. स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से तपन कुमार ने चार व नरेंद्र देव ने तीन विकेट लिये. तपन कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >