Jsca b division: हिना एलायड को हराकर यंग स्पोर्टिंग की टीम फाइनल में

जमशेदपुर. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुरुवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये सेमीफाइनल मैच में यंग स्पोर्टिंग की टीम ने हिना एलायड को 43 रन से शिकस्त दी. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाए. हिमांशु सिंह ने 70 व रवि कुमार ने 53 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के नजम अशरफ ने तीन विकेट लिये. जवाब में हिना एलायड की टीम 20 ओवर में 133 रन पर सिमट गयी. शाहिद अंसारी ने 23 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के अश्विनी कुमार ने दो विकेट लिये. हिमांश सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने. यंग स्पोर्टिंग और टाटा सेरसा के बीच छह जून को कीनन स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >