JSCA B DIVISION LEAGUE NITLESH: जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने रुरल ग्रीन को 6 विकेट से हराया

जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम ने रविवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन को 6 विकेट से हराया.

जमशेदपुर. जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम ने रविवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ग्रीन को 6 विकेट से हराया. रूरल ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में दस विकेट पर 152 रन बनाए. शुभम नाग ने 21 रनों की पारी खेली. नितलेश भारती ने चार विकेट चटकाये. जवाब में जुगसलाई क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया. संजय कुमार ने 43 रनों का योगदान दिया. रेमंड ने तीन विकेट चटकाए. नितलेश भारती प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >