JSCA B DIVISION LEAGUE TANZIL: तंजिल-उल-हक का शानदार प्रदर्शन, हिना एलायड जीता

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को आठ विकेट से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को आठ विकेट से हराया. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में दस विकेट पर 140 रन बनाए. हरजिंद्र पाल सिंह ने 36 रनों की पारी खेली. हिना एलायड की ओर से तंजिल-उल-हक ने 25/4 विकेट लिये. मूलचंद शाह को तीन विकेट मिला. जवाब में हिना एलायड की टीम 21.5 ओवर में दो विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया. तंजिल-उल-हक ने 37 और राजीव रंजन यादव ने 34 रनों की पारी खेली. तंजिल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >