aiff sub junior and junior football league: जेएफसी अंडर-14 व अंडर-16 टीम फाइनल राउंड में

जमशेदपुर फुटबॉल की अंडर-14 और अंडर-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ की ओर से आयोजित सब जूनियर व जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल की अंडर-14 और अंडर-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ की ओर से आयोजित सब जूनियर व जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. जेएफसी की दोनों ही टीमें जोनल राउंड ग्रुप-जी अंक तालिका में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर रही. रविवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेले गये सब जूनियर लीग के एक मैच में जेएफसी अंडर-14 टीम ने आरकेएम एकेडमी को 3-0 से हराया. जेएफसी की ओर से कार्तिक मरांडी ने दो व करण महाली ने एक गोल किया. कार्तिक मरांडी प्लेयर ऑफ द मैच बने. वहीं, नारायणपुर में ही खेले गये जूनियर लीग के एक मैच में जेएफसी की टीम ने आरकेएम एकेडमी को 2-0 से मात दी. चरण सोरेन व प्रिंस बिरुआ ने एक-एक गोल किया. प्रिंस बिरुआ प्लेयर ऑफ मैच रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >