Jsca b division cricket league : अमित कुमार चौबे की घातक गेंदबाजी, फ्रेंड्स एकादश

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को 281 रन से हराया.

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को 281 रन से हराया. टेल्को ग्राउंड में खेले गये इस मैच में फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में आठ विकेट पर 335 रन बनाए. हरजिंदर पाल ने 120 और बिपुल कुमार ने 83 रनों की पारी खेली. विकास सीसी के निखिल मित्तल ने चार विकेट लिये. जवाब में विकास सीसी की टीम 21 ओवर में नौ विकेट पर 54 रन पर सिमट गयी. अमित कुमार चौबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 22 रन देकर छह बल्लेबाज को आउट किया. अमन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >