JSCA A DIVISION LEAGUE AMARDEEP: अमरदीप के शतक से यंग ब्वॉयज की टीम जीती

यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को 50 रन से हराया.

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को 50 रन से हराया. यंग ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए. अमरदीप सिंह 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. मार्शल चापला ने 58 रन बनाए. स्कूल ऑफ क्रिकेट के मधुकर कुमार ने दो विकेट लिये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 47.5 ओवर में 244 रन पर सिमट गयी. अंशु कुमार ने 56 व तपन कुमार ने 41 रनों की पारी खेली. यंग ब्वॉयज की ओर से जुनैद अशरफ और चंदन मुखी ने दो-दो विकेट लिये. अमरदीप को उनकी शतकीय पारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >