जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील को चार विकेट से हराया. टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.3 ओवर में दस विकेट पर 155 रन बनाए. आदित्य राज ने 34 आदित्य प्रताप ने 31 व सौरभ भौमिक ने 28 रन बनाए. पायोनियर क्रिकेट क्लब की ओर से अर्णव कुमार प्रसाद ने 27/4 विकेट लिये. सौरभ ने तीन व अजय सोनू टी ने दो विकेट चटकाये. जवाब में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 77 रन और दीवाकर झा ने 33 रनों की पारी खेली. बिट्टू कुमार शाह ने तीन व मिथुन मुखर्जी ने दो विकेट लिये. अर्णव कुमार प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच बने.
Jsca a division cricket league : पायोनियर क्रिकेट क्लब ने टाटा स्टील को चार विकेट से हराया
पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में टाटा स्टील को चार विकेट से मात दी.

Jsca a division cricket league : पायोनियर क्रिकेट क्लब ने टाटा स्टील को चार विकेट से हराया