JOGGA INTER SCHOOL KABADDI : जडीबीएमएस कदमा, केपीएस, विकास विद्यालय व डीएवी सेमीफाइनल में

डीबीएमएस कदमा की मेजबानी में सोमवार से जोगा इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. डीबीएमएस कदमा की मेजबानी में सोमवार से जोगा इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. पहले दिन बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गये. सीनियर बालिका वर्ग में डीबीएमएस कदमा, केपीएस गम्हरिया, विकास विद्यालय मानगो व डीएवी एनआइटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की की. वहीं, जूनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में केपीएस गम्हरिया, एआइडब्ल्यूसी, रामकृष्ण मिशन व एनएमएल केपीएस की टीम ने अपनी-अपनी जगह पक्की की. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या गुरप्रीत भामरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया. मौके पर उप प्राचार्या सुपर्णा रॉय , एस शीरीन, एनआइएस कोच सुप्रभा पंडा, रेणु व राकेश मौजूद थे. 20 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में 7 व सीनियर बालिका वर्ग में 7 टीमें हिस्सा ले रही है. मंगलवार को बालिका वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >