बागबेड़ा : जेल से निकलने युवक ने फिर चलाई गोली

बागबेड़ा : जेल से निकलने के बाद युवक ने फिर चलाई गोली

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर बागबेड़ा की बजरंग टेकरी निवासी पुष्पा देवी पर जेल से बाहर आये अपराधी अजय भल्ला ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में पुष्पा देवी बाल- बाल बच गयी. घटना 25 मार्च की है. पुष्पा देवी ने अजय भल्ला और गगन यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार अजय भल्ला होली के मौके पर वह नशे की हालत में गगन यादव के साथ बजरंग टेकरी की ओर घूम रहा था. उसी दौरान पुष्पा देवी का भाई मधु यादव ने अजय भल्ला को मजाक में कुछ कह कर चला गया. उसी बात का बदला लेने के लिए वह उसे खोजते हुए उसकी बहन पुष्पा के घर पर गया. जहां मधु के नहीं होने पर उसने पुष्पा देवी पर फायरिंग कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. केस दर्ज करने के बाद पुलिस अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >