JHARKHAND UNDER 13 ARCHERY TEAM : झारखंड अंडर-13 तीरंदाजी टीम घोषित

मिनी व अंडर-13 नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. विजयवाड़ा के गुंटूर में 19-31 मार्च तक अंडर-13 व मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अंडर-13 झारखंड टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया गया है. ट्रायल के दौरान झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव पूर्णिमा महतो, अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह, बीएस राव, गंगाधर नाबग, रजनी पात्रो, हेलन मुंडू, बबीता, प्रेमचंद मरांडी, जोना पूर्ति व अन्य लोग मौजूद थी. टीम इस प्रकार है: बालक वर्ग : उत्तम महतो, शिवा मुंडा, धनरंजन नाग, कुजिरी सोरेन, मनोज कुमार महतो, विशाल स्वांसी, कृष्णा हेस्सा, कृष्णा बोदरा, सिदो मार्डी, अंश बारी. बालिका वर्ग: सुनिता तुति, बेबी कुमारी, जानकी कोंडनकेल, बाहा बेसरा, संगीता, सोनल सपना सुंडी, जुलियाना मुखी, अचिता बिरुली, सोलेठी बिरुआ, जयंती पिंगुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >