झारखंड जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम घोषित

jamshedpur sports news handball . तमिलनाडु के डिंडीगुल में 23-27 दिसंबर तक 46वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप (बालिका) का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. तमिलनाडु के डिंडीगुल में 23-27 दिसंबर तक 46वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप (बालिका) का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड बालिका टीम घोषित कर दी गयी है. टीम का कोच विष्णु कुमार को नियुक्त किया गया. वहीं, श्वेता कुमारी चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभायेंगी. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान को टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए तकनीकी कमेटी का प्रभारी बनाया गया है. झारखंड की टीम 21 दिसंबर को डिंडीगुल के लिए रवाना हुई. टीम में राखी कुमारी, दिव्या एक्का, नीली तिर्की, सुष्मिता उरांव, विद्या एक्का, सावित्री कुमारी (रांची), अंशु कुमारी, खुशी रजक (सरायकेला), लक्की सोनकर, ऋषिका कुमारी, प्रिया कुमारी (पूर्वी सिंहभूम), स्तुति कुमारी (बोकारो), कुमारी सोमा (धनबाद), संगीता (देवघर) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >