Handball: Khurshid Khan became referee and chairman

jamshedpur sports news handball. 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान आयोजित होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता में खुर्शीद खान अपना योगदान देंगे.

जमशेदपुर. 38वें उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल की आधिकारिक शुरुआत 28 जनवरी से देहरादून में होगी. राष्ट्रीय खेल दौरान आयोजित होने वाली इंडोर हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान को रेफरी व तकनीकी कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन द्वारा जारी सर्कुलर के तहत हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल के सफल संचालन के लिए 100 क्वालिफाइड ऑफिसियल की सूची जारी की गयी है. इसमें हैंडबॉल रेफरी व तकनीकी पदाधिकारियों का चेयरमैन खुर्शीद खान को बनाया गया. झारखंड के चार अन्य रेफरी व तकनीकी पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल में अपना योगदान देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >