जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जेएच तारापोर स्कूल, धातकीडीह स्कूल में इंटरा स्कूल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सतीश शर्मा व बनारसी साव की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, सुनीता तिवारी व अरमिंदर की टीम दूसरे स्थान पर रही. अर्पणा कुमारी व प्रियदर्शनी की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्राचार्या लता शरत व उप प्राचार्या रुखसाना गार्डिन मौजूद थी. टूर्नामेंट में कुल 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का सफल संचालन जेएच तारापोर स्कूल की स्पोर्ट्स कमेटी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
