JFC WOMEN'S DAY: टीएफए में महिलाओं ने फुटबॉल में दिखाया दम

जमशेदपुर एफसी की ओर से टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) के प्रांगण में एएफसी महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी की ओर से टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) के प्रांगण में एएफसी महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने फुटबॉल व अन्य खेलों में अपनी-अपनी प्रतिभा दिखायी. जेएफसी के विभिन्न सॉकर स्कूलों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की माताओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 20 टीमें बनायी गयी थी. प्रत्येक टीम में 5-5 खिलाड़ी सामिल थी. फुटबॉल के अलावा 10 अलग-अलग स्पोर्ट्स इवेंट का भी आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में फुटबॉल और खेल को बढ़ावा देना है. जिसमें महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >