Jamshedpur News : जमशेदपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur News : गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य शूटर धनबाद जेल में बंद जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी को गुरुवार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

-गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटर धनबाद जेल में है बंद

– पैर में लगी रॉड को निकाला जायेगा बाहर

– धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली

Jamshedpur News :

गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य शूटर धनबाद जेल में बंद जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी को गुरुवार को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 14 अक्तूबर को धनबाद पुलिस के साथ तेतुलमारी में हुए मुठभेड़ में उसके बायें पैर में गोली लगी थी. इलाज के क्रम में उसके पैर में रॉड लगायी गयी थी. जेल प्रबंधन के अनुसार, भानु के बायें पैर में लगी रॉड को बाहर निकालने के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. यहां कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच उसे रखा गया है.

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान हुई थी मुठभेड़

ज्ञात हो कि गत 14 अक्तूबर को जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया था. तेतुलमारी पुलिस तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा. इस क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस पर भानु जंगल की तरफ भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें एक गोली भानु के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया और हाथ से पिस्टल छूट गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >