Jamshedpur News :
शहर में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं. तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोग पंखे और एसी का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा था. हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 51 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गयी.मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं. अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा. हालांकि, 6 मार्च के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 मार्च से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
