Jamshedpur News :
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की केयरटेकर ऑफिसर (सीटीओ) प्रीति और एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान पूर्व सैनिक संगठन द्वारा बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित ‘द वॉरियर ऑफ कोल्हान’ कार्यक्रम के दौरान दिया गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नारी शक्ति सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट्स अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमंती पातर और चांदमनी प्रधान को सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस परेड और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (रूस और भूटान) में उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए दिया गया. चारों कैडेट्स ने 2023, 2024 और 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है. इसके अतिरिक्त, अदिति कुमारी को 2023 में रूस और अनमोल परी मिश्रा को 2024 में भूटान के लिए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
