दोनों से गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले में की पूछताछ
Jamshedpur News :
जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी भाकुड और निजाम ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. रविवार को जुगसलाई पुलिस ने गोलीकांड के बारे में पूछताछ करने को लेकर भाकुड़ और निजाम को रिमांड पर लिया है. दोनों को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों से फायरिंग करने के मुख्य कारण के बारे में जानकारी ली. हालांकि भाकुड़ हथियार कहां से लाया है और उसे हथियार कौन उपलब्ध करा रहा है, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी. उसने बताया कि उसका इरशाद से कोई विवाद नहीं है. रोहित से उसकी पुरानी रंजिश है. इस मामले में पुलिस ने जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो. अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पूजा के पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल और चार जिंदा गोली बरामद की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
