जमशेदपुर टिनप्लेट यूनिट में निकली ट्रेनी और असिस्टेंट पदों पर बहाली

टाटा स्टील की कंपनी टिनप्लेट में ट्रेनी और असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास और आईटीआई धारक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएसएल) में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है. कंपनी ने जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन के ऑपरेशंस, मैकेनिकल मेंटेनेंस और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभागों में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. भर्ती अभियान के तहत फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी तकनीकी कर्मियों को भी अवसर मिलेगा. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने दो श्रेणियों में भर्ती निकाली है. पहली श्रेणी टेक्निकल ट्रेनी की है, जिसके लिए संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष से कम अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. फ्रेशर्स को भी आवेदन की अनुमति दी गयी है.

आयु सीमा एवं इम्प्लॉयी वार्ड को विशेष सुविधाकंपनी ने आवेदन के लिए आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक 18 से 40 वर्ष निर्धारित की है. टाटा स्टील के कर्मचारियों के आश्रित (इम्पलॉयी वार्ड ) भी आवेदन कर सकते हैं और आवेदन पत्र में प्रायोजक कर्मचारी का विवरण दर्ज कर लाभ उठा सकते हैं.

पदों का विवरण एवं पात्रता मानदंड

1. टेक्निकल ट्रेनी

अनुभव : संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष से कम का अनुभव (फ्रेशर्स/नवागंतुक भी आवेदन करने के पात्र हैं.

ट्रेनिंग व चयन अवधि : चयन के बाद उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि पर रखा जायेगा. एक साल के ट्रेनिंग पीरियड को सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें असिस्टेंट टेक्निकल I (सी) के पद पर नियुक्त किया जायेगा.

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित ट्रेडों में आइटीआइ (एनटीसी /एसटीसी) प्लस एनएसी (नेशनल अपरेंटिस सर्टिफिकेट) होना आवश्यक है या उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए.

2. असिस्टेंट (टेक्निकल) - I सी

अनुभव : संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है.

प्रोबेशन अवधि : चयनित उम्मीदवारों को सीधे नियुक्ति दी जायेगी. हालांकि उन्हें 6 महीने के प्रोबेशन (परिवीक्षा) पीरियड पर रहना होगा.

न्यूनतम योग्यता : मैट्रिक के साथ संबंधित ट्रेडों में आइटीआइ (एनटीसी/एसटीसी) प्लस एनएसी (नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट) अथवा संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है.

इन ट्रेडों के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनभर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित ट्रेडों में आइटीआइ (एनटीसी /एसटीसी) के साथ-साथ एनएसी होना अनिवार्य है.

फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिक मोटर व्हीकल

आवेदन कैसे करें जो उम्मीदवार इन पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. वे इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए कंपनी की ओर से जारी किये गये आधिकारिक आवेदन लिंक (माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म) https://lnkd.in/dk8--sK2 पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को इस फॉर्म में अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, कार्य अनुभव और वर्तमान सीटीसी सहित सभी आवश्यक जानकारियां सही-सही दर्ज करनी होगी. कंपनी के अनुसार, यह भर्ती युवाओं को विश्वस्तरीय विनिर्माण वातावरण में एक दीर्घकालिक और सुरक्षित करियर बनाने का शानदार अवसर प्रदान करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: अशोक झा

Published by: Sweta Vaidya

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >