Jamshedpur News : सिदगोड़ा : जैप-6 के जवान की पत्नी की संदेहास्पद मौत

Jamshedpur News : सिदगोड़ा स्थित जैप-6 में पदस्थापित सिपाही संतोष तिवारी की पत्नी अनामिका तिवारी (38 वर्ष ) की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी.

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा स्थित जैप-6 में पदस्थापित सिपाही संतोष तिवारी की पत्नी अनामिका तिवारी (38 वर्ष ) की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया. इस संबंध में संतोष तिवारी के बयान पर सिदगोड़ा थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी सिदगोड़ा विद्यापतिनगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है. बुधवार को अनामिका की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले उसे टीएमएच ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >