घर में कलह करने वाली छोटी बहू-बेटे को प्रशासन ने बाहर निकाला

सात माह पूर्व अनुमंडलीय स्तरीय भरण-पोषण न्यायाधिकरण धालभूम कोर्ट में वाद में हुआ था फैसला, फैसले का अब अनुपालन हुआ

जमशेदपुर.

दंडाधिकारी सुदिप्त राज और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छोटागोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में स्व. राम प्रवेश सिंह के घर से छोटी बहू ब्यूटी कुमारी और बेटा अमरप्रीत सिंह को गुरुवार को निकाला गया. यह कार्रवाई धालभूम एसडीओ पारूल सिंह के आदेश पर की गई. इससे पूर्व स्व. राम प्रवेश सिंह की पत्नी बीना देवी ने अनुमंडलीय स्तरीय भरण-पोषण न्यायाधिकरण धालभूम कोर्ट में वाद (21/2022-23) दाखिल किया था. उक्त बाद में बीना देवी को घर से निकलाने की शिकायत की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >