जमशेदपुर के कॉन्वेंट और राजेंद्र विद्यालय में नई व्यवस्था, अब नर्सरी से होगा दाखिला, जानें पूरी प्रक्रिया

जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट और राजेंद्र विद्यालय ने नए सत्र के लिए एडमिशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब दोनों स्कूलों में नर्सरी से दाखिला शुरू हो रहा है. जानें कब से मिलेंगे फॉर्म.

जमशेदपुर: शहर में नये सत्र के लिए स्कूल एडमिशन की तैयारी शुरू हो गयी है. प्राइवेट स्कूलों ने एडमिशन फॉर्म जारी करने की तारीखों की घोषणा शुरू कर दी है. इसी बीच जमशेदपुर के दो प्रमुख स्कूलों सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट और राजेंद्र विद्यालय ने अपने इंट्री प्वाइंट में बड़ा बदलाव किया है. अब दोनों स्कूलों में बच्चों को एलकेजी के साथ नर्सरी से भी दाखिला दिया जायेगा.

स्कूल की स्थापना के बाद पहली बार दोनों संस्थानों में नर्सरी से प्रवेश की व्यवस्था शुरू की जा रही है. स्कूल प्रबंधन ने यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप किया है. नयी व्यवस्था के तहत नर्सरी के बच्चों के लिए खास तौर पर आकर्षक क्लासरूम तैयार किये गये हैं. यहां बच्चों की उम्र के अनुसार पढ़ाई के साथ खेल और अलग-अलग गतिविधियों के जरिए उन्हें स्कूल के माहौल से जोड़ने की तैयारी की गयी है.

LKG में दाखिले का इस बार आखिरी मौका

नर्सरी से नयी प्रवेश व्यवस्था शुरू होने के बावजूद इस साल एलकेजी में दाखिले की तैयारी कर रहे अभिभावकों को भी मौका दिया जायेगा. दोनों स्कूल इस बार एलकेजी के फॉर्म भी जारी करेंगे. यानी इस बार एलकेजी में दाखिले का अंतिम अवसर होगा.

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी और एलकेजी दोनों के लिए फॉर्म 15 सितंबर से 5 अक्तूबर तक उपलब्ध होंगे. अभिभावक स्कूल की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

राजेंद्र विद्यालय में 1 अक्तूबर से फॉर्म

राजेंद्र विद्यालय में नर्सरी और एलकेजी के फॉर्म 1 अक्तूबर से जारी किये जायेंगे. स्कूल की प्रिंसिपल अनीता तिवारी ने बताया कि नर्सरी में इस बार कितनी सीटें होंगी, इसका निर्धारण अभी नहीं किया गया है. सीटों की संख्या जल्द तय कर दी जायेगी.

नयी व्यवस्था के तहत दोनों स्कूलों में बच्चों को शुरुआती उम्र से ही स्कूल के माहौल से जोड़ने पर जोर दिया गया है. खेल और गतिविधियों के साथ बच्चों की उम्र के अनुसार सीखने का माहौल तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >