Jamshedpur News :
टाटानगर के सलगाझड़ी फाटक से कुछ दूर पहले रेल पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक की पहचान शहनवाज शेख के रूप में हुई है. शहनवाज शेख महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला था. वह पेशे से खलासी का काम करता था. पिछले दिनों गुड़ लेकर वह ट्रक से कृषि बाजार समिति आया था. शहनवाज शेख का शव देखने से यह साफ प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है. क्योंकि शहनवाज शेख का शरीर बीच से दो भाग में कटा हुआ है. ट्रक चालक ने बताया कि शहनवाज शेख मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी था. इस मामले में टाटानगर रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं चालक ने उसके परिवार को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
