Jamshedpur News : सदर अस्पताल से बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल सदर अस्पताल से बाइक चोरी करते एक युवक को होमगार्ड के जवानों ने पकड़ा. जिसके बाद होमगार्ड के जवान और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल सदर अस्पताल से बाइक चोरी करते एक युवक को होमगार्ड के जवानों ने पकड़ा. जिसके बाद होमगार्ड के जवान और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गयी. पकड़े गये युवक का नाम सौरव लोहार है. वह बागबेड़ा डीबी रोड का रहने वाला है. घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में एक बाइक खड़ी थी. सौरव उस बाइक को काफी देर से टारगेट बना रहा था. उसके बाद उसने मौका देख कर उसका लॉक तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों की नजर उस पर पड़ गयी. जिसके बाद जवानों ने सौरव को बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >