jamshedpur news : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति नहीं होने से 1140 क्वार्टर के लोग परेशान

jamshedpur news :

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति नहीं होने से 1140 क्वार्टर के लोग परेशान हैं. पंसस सुनील गुप्ता ने पीएचइडी के एसडीओ महेंद्र बैठा से बातचीत कर पाइपलाइन से पानी आपूर्ति को शुरू करने की मांग की. इस पर एसडीओ बैठा ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जुस्को द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इस वजह से पिछले तीन दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. मरम्मत का कार्य पूरा होते ही सुबह -शाम दोनों समय नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी. गौरतलब है कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासी बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना पर निर्भर हैं. जल उपभोक्ता इसके एवज में 100 रुपये मासिक शुल्क जल सहिया के माध्यम से जमा करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >