Jamshedpur News : विकास सिंह ने बन्ना समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में विकास सिंह ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है.

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में विकास सिंह ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. विकास सिंह के अनुसार वे चुनाव प्रचार में कदमा उलियान गया था. इसी बीच 10 से 15 की संख्या में बन्ना गुप्ता के समर्थकों ने मेरे प्रचार वाहन के साउंस सिस्टम को तोड़ने का प्रयास किया. वाहन के खलासी ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान मुझे भी गाली दिया और धक्का मुक्की की. विकास सिंह के अनुसार धक्का मुक्की में मेरे सीने में दर्द हो गया है. पुलिस मामले में कार्रवाई करे. सूचना मिलने पर विकास सिंह के समर्थक भी कदमा थाना पहुंचे. जिसके बाद पुलिस विकास सिंह को ईलाज के लिये एमजीएम अस्पताल ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >