Jamshedpur News : एसएसपी व सिटी एसपी ने बिष्टुपुर में किया फ्लैग मार्च

Jamshedpur News : धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया.

Jamshedpur News :

धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. बिष्टुपुर थाना से सभी पैदल मेन रोड से लाइट सिंग्नल तक गये. इसके बाद बिष्टुपुर बाजार का भी मुआयना किया. बाजार से निकलने के बाद राम मंदिर तक गये. इस दौरान बाजार व चौक चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि धनतेरस में बाजार में लोगों की भीड़ रहती है. इसके मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गयी है. सादे लिबास में भी महिला व पुरुष बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा चौक चौराहों पर भी फोर्स तैनात हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >