Jamshedpur News : एसडीओ ने मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षकों से कही ये बात

Jamshedpur News : जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने सोमवार को साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के दिये निर्देश

Jamshedpur News :

जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने सोमवार को साकची हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.

उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा लेते हुए केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिये. एसडीओ ने कहा कि शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या कोई अन्य प्रतिबंधित उपकरण लेकर न जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >