jamshedpur news : स्कूली वाहन चालकों ने दो फरवरी से अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान

फर्जी एफआइआर का लगाया आरोप

फर्जी एफआइआर का लगाया आरोप

jamshedpur news :

जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति ने शहर में सभी स्कूली वाहनों (वैन, ऑटो और बसों) को दो फरवरी 2026 से अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. यह निर्णय बिरसानगर थाना में दर्ज एक विवादित मामले के विरोध में लिया गया है, जिसमें समिति का दावा है कि एक स्कूली वाहन चालक के खिलाफ फर्जी एफआइआर दर्ज की गयी है.

समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने धालभूम अनुमंडल के एसडीओ को एक पत्र भेज कर बताया कि 31 जनवरी को बिरसानगर थाना कोड संख्या 4/26 (दिनांक 27/01/2026) के तहत धारा 65 (2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि इससे पूर्व भी कई चालक पर इस तरह के मामले में एफआइआर दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है. लेकिन, मेडिकल रिपोर्ट या अन्य सबूतों में कोई ठोस आधार नहीं मिले. इससे चालक और उनके परिवार की जिंदगी तबाह हो रही है. एक बार फिर स्कूली वाहन चालक पर फर्जी एफआइआर करने का आरोप लगाया गया है. समिति का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से स्कूली वाहन चालकों का उत्पीड़न हो रहा है और कई निर्दोष लोग फंस रहे हैं. इसलिए निष्पक्ष जांच और आरोपी की रिहाई तक सभी स्कूली वाहन सुबह 6 बजे से बंद रहेंगे. पत्र में पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक नाबालिग छात्रा पर अश्लील हरकत के आरोप में वाहन चालक मन्नू कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. चालकों का आरोप है कि एफआइआर फर्जी है और बिना ठोस सबूत के कार्रवाई की जा रही है. इधर, स्थानीय अभिभावकों और स्कूलों में इस बंद से चिंता है, क्योंकि हजारों बच्चे स्कूल जाने में परेशान हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >