Jamshedpur News: जवाहर नगर रोज कॉलोनी के 37 घरों में घुसा बारिश का पानी

मानगो जवाहर नगर रोड नंबर स्थित रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों के प्रवेश कर गया.

Jamshedpur News: वरीय संवाददाता जमशेदपुर मानगो जवाहर नगर के रोज कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुस गया. अचानक बारिश का पानी घरों में घुसने से कई लोगों के घरेलू सामान बर्बाद हो गये. स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से 37 से ज्यादा लोगों के घरों में पानी घुस गया.

नाला निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. शुक्रवार को बारिश का पानी मो फैसल, मो शाकिल, मो शबाब, रिजवान, शहीद हुसैन, पिंटू, फैयज , मोबिन, कामरान आदि के घरों में घुस गया. बारिश के बाद गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो जाता है. बस्ती में दूषित पानी का जमाव होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >