jamshedpur news : चक्का जाम से पहले लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष पर हमला
फोटो है सुरजन का
jamshedpur news :
ड्राइवरों के उचित मानदेय की मांग को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम से पहले जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर मंगलवार रात हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास मुख्य सड़क की बतायी जा रही है, जहां करीब 20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने जयकिशोर सिंह पर अचानक हमला कर दिया. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जयकिशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि कंपनी के पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोगों और टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों ने मिलकर उन पर हमला कराया है. उनका कहना है कि ड्राइवरों के मानदेय बढ़ाने को लेकर चल रहे आंदोलन को कमजोर करने की नीयत से यह हमला किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.