Jamshedpur News : गुड्डू शुक्ला हत्याकांड में अजय मल्लाह और सूरज को रिमांड पर लेगी पुलिस

Jamshedpur News : सिदगोड़ा के गुड्डू शुक्ला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बागबेड़ा निवासी अजय मल्लाह और उसके साथी सूरज कुमार को पुलिस रिमांड पर लेगी. सिदगोड़ा पुलिस ने इसको लेकर कोर्ट में आवेदन दिया है.

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा के गुड्डू शुक्ला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बागबेड़ा निवासी अजय मल्लाह और उसके साथी सूरज कुमार को पुलिस रिमांड पर लेगी. सिदगोड़ा पुलिस ने इसको लेकर कोर्ट में आवेदन दिया है. पुलिस अजय मल्लाह के जरिये हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को बरामद करने का प्रयास कर रही है, ताकि बतौर साक्ष्य उसे कोर्ट में पेश किया जा सके. इस मामले में पुलिस नामजद आरोपी कैमरामैन की तलाश में जुटी है. कैमरामैन का खरसांवा में घर है. इसके अलावा आदित्यपुर में भी वह किराये के मकान में रहता था. वारदात के बाद से वह भी फरार है.

मालूम हो कि गत 10 नवंबर को सिदगोड़ा निवासी गुड्डू शुक्ला गायब हुआ था. इस मामले में टेंपो चालक पिंटू कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गायब होने के 62 दिनों बाद गुड्डू शुक्ला का नरकंकाल खरसावां के सोना नदी से बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >