jamshedpur news : परीक्षार्थी बच्चों पर दबाव न डालें अभिभावक

किसी भी परेशानी के निदान के लिए मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन नंबर -8092867918 पर कर सकते हैं संपर्क

किसी भी परेशानी के निदान के लिए मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन नंबर -8092867918 पर कर सकते हैं संपर्क

jamshedpur news :

शहर में छात्र -छात्राओं की जैक, सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा शुरू हो गयी है. इसको लेकर शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने अभिभावकों से निवेदन किया है कि परीक्षा को लेकर बच्चों पर दबाव ना डालें. कभी-कभी ज्यादा दबाव के कारण छात्र-छात्राएं तनाव में आ जाते हैं. ऐसे में परीक्षा खराब हो सकती है और परीक्षा फल अच्छा नहीं होने से विद्यार्थी तनाव में आकर गलत दिशा अपना लेने को मजबूर हो जाते हैं. वैसे स्थिति में अभिभावक आपने आपको कभी माफ नहीं कर पाते हैं. कभी भी परीक्षा की तैयारी संबंधी कुछ भी जानना हो, तो मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन नंबर -8092867918 पर कभी भी निःशुल्क काउंसेलिंग (गोपनीय) ले सकते हैं. परीक्षा से पहले घबराहट, बेचैनी, बार-बार प्यास लगना आदि हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन पर संपर्क कर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. काउंसलर बिजेंद्र कुमार ने अभिभावकों से कहा कि हर छात्र-छात्राओं अपनी क्षमता है. ज्यादा दबाव देने से उनकी क्षमता पर असर पर सकता है. बच्चों से भी सलाह लें, उसी अनुरूप उसे बेहतर का सुझाव दें, ताकि पढ़ाई में उसका मन लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >