संस्था ने समस्या पर आवाज उठाने वालों को किया पुरस्कृत
Jamshedpur News :
सामाजिक संस्था मानगो नगर विकास परिषद की ओर से रविवार को शंकोसाई डिमना रोड में समस्या बताये जनता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ज्यादातर लोगों ने साफ-सफाई, पेयजल का मामला उठाया. कइयों ने होल्डिंग टैक्स की दर पर आपत्ति जताते हुए निगम की ओर से नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं करने की बात कही. लोगों का कहना था कि नालियों की सफाई नहीं होती है. सड़क पर रोड लाइट नहीं जलते हैं. नियमित कचरे का उठाव नहीं होता है. मच्छर के आतंक से लोग परेशान हैं. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. जिसका समाधान करने की मांग निगम से की गयी. मानगो शंकोसाई के एके रॉय, प्रकाश रंजन को सवाल उठाने पर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही मानगो की समस्या को लेकर परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल, नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा और उठाये गये मुद्दे पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग करेगा. कार्यक्रम में विष्णु लाल, विष्णु महतो, सुबोध प्रसाद, मनोरंजन सिंह, अजय शर्मा, एसके सिन्हा, खगेन महतो, इंदु देवी, बीएन प्रसाद, एनके मंडल, अनीता देवी, बिपिन शर्मा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
