Jamshedpur News :
आत्महत्या रोकथाम के लिए कार्यरत ‘‘जीवन’’ आत्महत्या निवारण केंद्र नये वर्ष में नई ऊर्जा के साथ काम करेगा. मानसिक स्वास्थ्य मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए ‘‘जीवन’’ अधिक लोगों को सहायता देने के लिए सेवाओं का विस्तार कर रहा है. इसके लिए नये वॉलंटियर जोड़े जायेंगे. वॉलंटियर बनने के लिए आयु 21 वर्ष या अधिक, न्यूनतम इंटरमीडिएट योग्यता, हिंदी-अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और संकटग्रस्त लोगों की मदद का जज्बा जरूरी है. इच्छुक लोग 9297777499 या 9297777500 पर संपर्क करें या 25 क्यू रोड बिष्टुपुर स्थित ‘‘जीवन’’ केंद्र पहुंचें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
