Jamshedpur News : शुभम सिंह हत्याकांड में गोपाल दास गिरफ्तार

Jamshedpur News : बर्मामांइस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी शुभम कुमार सिंह (25) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी गोपाल दास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.

Jamshedpur News :

बर्मामांइस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी शुभम कुमार सिंह (25) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी गोपाल दास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना के बाद से गोपाल दास फरार चल रहा था. मंगलवार की देर रात गोपाल दास के बारे में पुलिस को जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मृतक शुभम के भाई अनिल कुमार सिंह ने बर्मामाइंस निवासी सलिल दास और उसके दोस्तों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना नौ जुलाई देर रात की है.

गौरतलब है कि शुभम, सलिल दास और अन्य युवक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. उसी दौरान शुभम का सलिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ देर बाद सब सलिल के घर के पास गये. वहां विवाद और बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में सलिल ने पिस्तौल निकाली और शुभम के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >