jamshedpur news : गोलमुरी : पूजा सामग्री की दुकान में बिक रहा था डोडा पाउडर, संचालक गिरफ्तार
jamshedpur news :
गोलमुरी बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूजा सामग्री की एक दुकान से करीब 88 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद किया है. इस मामले में दुकान संचालक बलराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मंगलवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाजार स्थित एक पूजा सामग्री दुकान में डोडा पाउडर की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा पाउडर बरामद हुआ. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बुधवार को मामले का खुलासा किये जाने की संभावना है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.