Jamshedpur News : टोंटो में खेत में काम कर रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Jamshedpur News : टोंटो थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने के दौरान किशोरी (14) से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 23 अक्तूबर की है. एक सप्ताह बाद पीड़िता ने बुधवार को टोंटो थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है.

-पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

-पुलिस ने पीड़िता की करायी मेडिकल जांच

प्रतिनिधि, झींकपानी

टोंटो थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने के दौरान किशोरी (14) से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 23 अक्तूबर की है. एक सप्ताह बाद पीड़िता ने बुधवार को टोंटो थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में सुनीराम लागुरी, नरपति लागुरी व रेंगो लागुरी शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी. इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी गयी है. पीड़िता गांव में अपनी मां के साथ रहती है. पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं.

चेन्नई से लौटने पर पिता ने किया केस

जानकारी के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता खेत में काम कर रही थी. उसे खेत में अकेले काम करते देख गांव के तीन लोगों ने पीड़िता का मुंह दबाकर पास के झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. पीड़िता ने घर में अपनी मां को सारी बातें बतायी. मां ने इसकी जानकारी चेन्नई में पति को दी. जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता चेन्नई से वापस अपने गांव लौटे व एक सप्ताह बाद टोंटो थाना में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >