Jamshedpur News : भिलाईपहाड़ी में वन विभाग की जमीन से रास्ता बनाने से मना करने पर वनरक्षी को पीटा, केस दर्ज

Jamshedpur: एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में बुधवार को कुछ लोगों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. इस संबंध में वनरक्षी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी में बुधवार को कुछ लोगों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. इस संबंध में वनरक्षी संतोष कुमार ने एमजीएम थाना में स्थानीय निवासी धनंजय सिंह, ओडिशा जगदलपुर निवासी मो. इकबाल और एक अन्य के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार धनंजय सिंह की भिलाईपहाड़ी स्थित जमीन पर भारी वाहनों की पार्किंग के लिये गैराज बनाया गया है. उक्त गैराज में जाने के लिये वन विभाग की जमीन से रास्ता बनाया गया है. बुधवार को वनरक्षी संतोष कुमार ने उक्त रास्ता को बंद करने की बात कही. जिसके बाद धनंजय सिंह व उसके साथियों ने वनरक्षी संतोष कुमार की पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार वनरक्षी ने केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >