jamshedpur news : कुंडी ने एक ही रात में दो जगहों पर करवायी थी फायरिंग

रंगदारी व आपसी विवाद से जुड़े दोनों मामलों का पुलिस ने किया खुलासा

jamshedpur news : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में गत 26 मई की रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि दोनों वारदातों का साजिशकर्ता विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी था, जिसने अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से एक ही रात में दोनों घटनाओं को अंजाम दिलवाया था. मामले में पुलिस ने कुंडी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, रविंद्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और अमन सिंह शामिल हैं. कुंडी को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन आरोपियों को जमशेदपुर से पकड़ा गया. सभी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की है. सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि 26 मई की देर रात नामदा बस्ती में दो फायरिंग की घटनाएं हुई थीं. इनमें से एक घटना आपसी विवाद से जुड़ी थी, जबकि दूसरी घटना व्यवसायी राजकुमार साह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और उन्हें भयभीत करने के उद्देश्य से उनके घर और वाहन पर फायरिंग कर की गयी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर अंजाम दिया था और इसके पीछे कुंडी की भूमिका थी. पुलिस ने दोनों मामलों की कड़ियों को जोड़ते हुए एक साथ पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया. एसएसपी ने बताया कि दोनों मामलों में बिल्ला पाठक का नाम भी सामने आया है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी, ताकि पूरे षड्यंत्र और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके. पुलिस के अनुसार, राजकुमार साह के बयान पर वीर सिंह उर्फ पंडित और मोबाइल नंबर 9801147727 के धारक के खिलाफ रंगदारी मांगने तथा रंगदारी नहीं देने पर घर और वाहन पर फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >