Jamshedpur News : सीतारामडेरा में मारपीट, हिल व्यू कॉलोनी से इनोवा की चोरी

Jamshedpur News : बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में शनि मंदिर के पास आपसी विवाद में युवकों ने शंभू मंडियाल की पिटाई कर दी.

Jamshedpur News :

बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में शनि मंदिर के पास आपसी विवाद में युवकों ने शंभू मंडियाल की पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना 31 अक्तूबर की देर रात की है. इस संबंध में शंभू मंडियाल ने सीतारामडेरा थाना में अभिलाश मोइना, उसके भाई शिवलाल मोइना, सावन मोइना और आशीष नायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में शंभू मंडियाल ने बताया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की. इस क्रम में लाठी-डंडा, पत्थर के अलावा बीयर की बोतल से भी हमला किया. मारपीट के क्रम में जेब से रुपये भी निकाल लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हिल व्यू कॉलोनी : इनोवा लेकर फरार हुआ किशोर पकड़ाया, कार बरामद

जमशेदपुर

: दीवाली में घर में लाइट लगाने पहुंचा किशोर मानगो हिल व्यू कॉलोनी निवासी शंकर कुमार की इनोवा कार ( जेएच05बीआर 8777) लेकर फरार हो गया. शिकायत मिलने के बाद एमजीएम थाना की पुलिस ने इस मामले में किशोर को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर इनोवा कार भी पुलिस ने बरामद कर ली. एमजीएम थाना में पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गत 30 अक्तूबर की रात इनोवा कार की चोरी हुई थी.दीवाली में घर में लाइट लगाने पहुंचा किशोर मानगो हिल व्यू कॉलोनी निवासी शंकर कुमार की इनोवा कार ( जेएच05बीआर 8777) लेकर फरार हो गया. शिकायत मिलने के बाद एमजीएम थाना की पुलिस ने इस मामले में किशोर को पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर इनोवा कार भी पुलिस ने बरामद कर ली. एमजीएम थाना में पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गत 30 अक्तूबर की रात इनोवा कार की चोरी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >