Jamshedpur News : छोटा बांकी में इनोवा कार और टेंपो में टक्कर के बाद मारपीट, हंगामा

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी में रविवार की शाम पिकनिक मना कर लौट रही इनेवा कार और टेंपो में ओवरटेक के दौरान टक्कर हो गयी. जिसके बाद कार में सवार युवकों ने टेंपो सवार महिला व पुरुषों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

पुलिस ने दोनों पक्षों से वसूला 10-10 हजार रुपये जुर्माना

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी में रविवार की शाम पिकनिक मना कर लौट रही इनेवा कार और टेंपो में ओवरटेक के दौरान टक्कर हो गयी. जिसके बाद कार में सवार युवकों ने टेंपो सवार महिला व पुरुषों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और दोनों वाहन को थाना ले गयी.

पुलिस के अनुसार कार और टेंपो चालक ने शराब पी रखी थी. दोनों को 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया. दोनों पक्ष ने मारपीट की लिखित शिकायत नहीं की है. कार में टेल्को के युवक सवार थे, जबकि टेंपो में मानगो डिमना रोड के महिला व पुरुष थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >