Jamshedpur News : सदर अस्पताल में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला कर्मी निलंबित

Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर के डायलिसिस सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत और प्रताड़ना के आरोप में कर्मी अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर की गयी कार्रवाई

Jamshedpur News :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर के डायलिसिस सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत और प्रताड़ना के आरोप में कर्मी अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की थी. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर अमरेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

मंगलवार को जेएलकेएम एससी मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर कार्रवाई की जानकारी ली. सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि आरोपी कर्मी को हटा दिया गया है. इस दौरान संजय गोराई ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती जरूरी है, ताकि अस्पताल परिसर में काम करने वाली महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. बता दें कि जेएलकेएम नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >