Jamshedpur News : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ओटोलॉजी अपडेट कॉन्क्लेव, लाइव सर्जरी का चिकित्सकों व छात्रों ने उठाया लाभ

Jamshedpur News : विश्व श्रवण दिवस 2025 के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय मणिपाल टाटा पहला कॉन्क्लेव- ओटोलॉजी अपडेट कार्यशाला की शुरुआत की गयी.

Jamshedpur News :

विश्व श्रवण दिवस 2025 के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय मणिपाल टाटा पहला कॉन्क्लेव- ओटोलॉजी अपडेट कार्यशाला की शुरुआत की गयी. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के ओटोरजिनोलारिंजोलॉजी एंड हेड एंड नेक सर्जरी विभाग एवं एनाटॉमी विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.कार्यक्रम की खासियत रही लाइव सर्जरी का प्रदर्शन, जिसे टाटा मेन हॉस्पिटल के निदेशक, डॉ. अश्विनी वर्मा (अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ ओटोरजिनोलारिंजोलॉजी ऑफ इंडिया, बिहार-झारखंड) ने किया. इस सर्जरी का सीधा प्रसारण मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया, जिससे उपस्थित डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को बड़ी सीख मिली.इसके अलावा उत्कल हॉस्पिटल, भुवनेश्वर के सीनियर कंसल्टेंट एवं पूर्व एचओडी डॉ. दीपक रंजन नायक ने कान की जटिल सर्जरी की तकनीक को आर्टिफिशियल बॉडी पर डेमो के माध्यम से समझाया. कार्यशाला के दौरान 10 प्रतिभागियों ने कान की हड्डी की कैडवेरिक डिसेक्शन भी की, जो प्रतिभागियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा.कार्यक्रम के दौरान बहरापन और उसके प्रबंधन को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने वैज्ञानिक सत्र लिए, वहीं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट प्रशिक्षुओं और एमबीबीएस छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर ज्ञान साझा किया.कॉन्क्लेव को सफल बनाने में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी. प्रदीप कुमार का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा. वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति और अनुभव ने इस आयोजन को और भी समृद्ध बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >