Jamshedpur News : उलीडीह में दीवार से गिरकर बच्चे की मौत, पिता और दादा ने क्या कहा…

Jamshedpur News : उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती शिव मंदिर के पीछे रहने वाले टेंपो चालक बीरेंद्र यादव का 10 वर्षीय बेटा धीरज कुमार दीवार से सड़क पर गिर गया. जिससे उसके नाक में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा.

Jamshedpur News :

उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती शिव मंदिर के पीछे रहने वाले टेंपो चालक बीरेंद्र यादव का 10 वर्षीय बेटा धीरज कुमार दीवार से सड़क पर गिर गया. जिससे उसके नाक में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना सुबह करीब 9 बजे की है. घरवाले आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घरवालों को भरोसा नहीं हुआ तो वे लोग उसे टीएमएच ले गये. टीएमएच में भी डॉक्टर ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद घरवाले शव लेकर घर पहुंचे और मामले की जानकारी उलीडीह थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के दादा अर्जुन यादव ने बताया कि पोता घर की दीवार पर खेल रहा था. अचानक वह मुंह के बल सड़क पर गिर गया. जिससे उसके नाक से खून बहने लगा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोता (धीरज) बोल नहीं पाता था. धीरज दो भाईयों में बड़ा है. धीरज की मौत से घरवालों के अलावा आसपास के लोग भी दुखी हैं. माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल था. इस मामले में मृतक के पिता बीरेंद्र यादव ने उलीडीह थाना में अस्वाभाविक मौत की लिखित शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >