jamshedpur news : पांच पक्के मकान, छह कच्चे घर व खटाल-झोपड़ियों पर चला बुलडोजर

सिदगोड़ा थाना के पीछे एक एकड़ से अधिक जमीन को किराया गया अतिक्रमण मुक्त

सिदगोड़ा थाना के पीछे एक एकड़ से अधिक जमीन को किराया गया अतिक्रमण मुक्त

अतिक्रमण मुक्त जमीन पर सिदगोड़ा थाने के लिए बनाया जायेगा नया भवन

कार्रवाई के दौरान एक पीड़ित महिला खुद से अपने सिर पर पत्थर मारकर हो गयी घायल

jamshedpur news :

सिदगोड़ा थाना के ठीक पीछे कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर कोर्ट के नाजिर धीरज कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को चलाया गया. करीब साढ़े चार घंटे चले अभियान में वहां वर्षों से बने कुल पांच पक्के मकान, छह कच्चे घर व खटाल-झोपड़ियों पर जेसीबी चलाकर एक एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान तीन बार प्रभावित परिवारों ने प्रदर्शन भी किया, जिससे कुछ देर अभियान प्रभावित रहने के बाद फिर से कार्रवाई पूरी की गयी.

प्रभावित परिवारों को कोर्ट प्रशासन ने पूर्व में तीन बार अपने से अतिक्रमण हटा लेने के लिए मौका दिया था, लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की. ऐसे में इस बार सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गयी. पक्का मकान तोड़ने के क्रम में प्रभावित दो महिलाएं जेसीबी के आगे आ गयी थीं. इस दौरान एक महिला खुद से अपने सिर पर पत्थर मारकर घायल भी हो गयी, जिसे महिला पुलिस ने वहां से हटाया. इस दौरान कोर्ट के नाजिर धीरज कुमार के अलावा टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर सुनील सिंह, टाटा स्टील लीगल डिपार्टमेंट के पदाधिकारी, कर्मचारी, कोर्ट प्रशासन की टीम उपस्थित थी. इधर, सिदगोड़ा थाना के पीछे अतिक्रमण मुक्त जमीन पर सिदगोड़ा थाने के लिए ही नया भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा. अतिक्रमण के विरुद्ध टाटा स्टील ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध 1992 से केस लड़ रहा था. कोर्ट से टाटा स्टील के पक्ष में फैसला आया. इस आलोक में टाटा स्टील को लैंड का पोजिशन दिलाने की कार्रवाई पूरी की गयी.

पैरवी के लिए पहुंचे नेताओं की एक ना चली

अतिक्रमण तोड़ने के लिए जैसे कोर्ट प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ सिदगोड़ा थाना के पीछे पहुंची, तो, भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एक-एक करके अलग-अलग समय पर पहुंचे, लेकिन कोर्ट प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी टीम की सख्ती के आगे से किसी की एक ना चली. हर नेता अपने बड़े नेता को फोन पर सूचना देने व दाल नहीं गलने की बात कहते सुने गये. टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट हेड के पास भी पैरवी की गयी, लेकिन कोर्ट के आदेश से अतिक्रमण हटाने और टाटा स्टील के द्वारा सिदगोड़ा थाना को एक एकड़ जमीन देने की जानकारी देने पर वे पीछे हट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >